बाइक शोरूम के कैशियर की हत्या, 6.60 लाख रुपये लूट फरार हुए बदमाश

कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा चौक के पास स्थित एक बाइक शोरूम के कैशियर की गोली मारकर हत्या कर 6.60 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए

Update: 2022-05-16 13:20 GMT

कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा चौक के पास स्थित एक बाइक शोरूम के कैशियर की गोली मारकर हत्या कर 6.60 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने बाइक शोरूम के कैशियर रजत प्रतीक के सीने में तीन गोली मारी। घायल हुए कैशियर ने बैग देने से मना किया तो इसके बाद भी बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। रुपयों से भरा बैग लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलने के एसडीपीओ ओमप्रकाश दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के बाद हुई लूटपाट की घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। दबी जुबान से आसपास के दुकानदारों का कहना है कि इस प्रकार की घटना व्यापारियों के लिए काफी चिंता का विषय है।


Tags:    

Similar News