Bihar: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, अफरा-तफरी

Update: 2025-07-27 05:51 GMT
Bihar बिहार: बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना योगीराज गांव स्थित स्टेट हाईवे 58 पर हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भीठ गांव निवासी बुधन राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।
इस घटना से पहले विकास अपने ससुराल योगीराज गांव से नया टोला चौक तक टहलने गया था। वहां से लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने विकास की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News