Bihar: युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Update: 2025-08-10 01:52 GMT
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चंचलिया गांव निवासी अमित कुमार दुबे (24) पटना में काम करता था। वह रक्षाबंधन के मौके पर अपने घर आया हुआ था। यहां देर रात जब वह घर के बच्चों और पड़ोसी के बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने की कोशिश कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
बुरी तरह घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags:    

Similar News