Bihar बिहार: बिहार में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला जारी है. बेखौफ अपराधी कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सारण जिले से सामने आया है, जहां रात में कमरे में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बदमाश खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुए और महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के तरैया थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि रामपुर महेश गांव निवासी शंभू कुमार सिंह की पत्नी सुनीता देवी (38) मंगलवार की रात अपने कमरे में सो रही थी|
इसी बीच अज्ञात अपराधी खिड़की के रास्ते उसके कमरे में दाखिल हुए और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार की सुबह तब हुई, जब देर सुबह तक सुनीता देवी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका गला कटा हुआ शव बेड पर पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।