Bihar: PUBG खेलते समय युवक ने अपने दोस्त के सिर में मारी गोली

Update: 2025-03-11 06:43 GMT
Bihar बिहार: बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पबजी खेलने के दौरान हुए विवाद में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, मामला पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के नया टोला मौलाबाग का है. मृतक की पहचान मोहम्मद अफरोज (22) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अफरोज अपने एक दोस्त बॉबी के साथ मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था.|
इसी बीच उसका दूसरा दोस्त छोटू वहां आया और अफरोज के सिर पर गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया. उसे आनन-फानन में पटना एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. फुलवारीशरीफ डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News