Bihar Weather Update: पिछले एक-दो महीने से बिहार के लोग हीटवेव और भीषण गर्मी से परेशान थे. वहीं, प्रदेश के कई जिलों में मानसून की एंट्री से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग ने राज्यभर के कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना समेत सीमांचल के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से कुछ हिस्सों में उमस भी देखा जा रहा है. दिन तो दिन रात भी उमस भरा दर्ज किया गया, लेकिन लोगों को लू और चिलचिलाती धूप से राहत मिल रही है
Tags: