Bihar Weather: बिहार में मई की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सूरज की तेज किरणों ने आम जनजीवन को परेशान कर रखा है। राज्य के 31 से ज्यादा जिलों में हीट वेव (Heatwave Alert in Bihar) और हॉट डे (Hot Day Warning) को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हॉट नाइट्स भी बढ़ाएंगी बेचैनी
राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार और रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। हैरानी की बात यह है कि रात के समय भी राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में Hot Night Conditions की चेतावनी दी है, यानी रात में भी तापमान काफी ऊंचा रहेगा और गर्मी से निजात नहीं मिलेगी।
इन जिलों में लू का कहर संभावित
11 मई को जिन जिलों में तेज लू चलने की संभावना है, वे हैं:
पश्चिम चंपारण
पूर्वी चंपारण
सीतामढ़ी
शिवहर
मधुबनी
नवादा
जमुई
इसके अलावा गया, गोपालगंज, वाल्मीकि नगर, खगड़िया और मोतिहारी जैसे जिलों में Extreme Heat Conditions पहले ही देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को गोपालगंज में तापमान 41.6°C, गया में 40.8°C और खगड़िया में 40.7°C रिकॉर्ड किया गया।