Bihar: जलेबी कम पड़ने पर दो गुटों में हिंसक झड़प

Update: 2026-01-28 02:27 GMT
Bihar बिहार : बिहार के जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड स्थित गोनवां पंचायत में गणतंत्र दिवस का उल्लास उस समय दहशत में बदल गया, जब 'जलेबी' को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पंचायत सरकार भवन कैंपस में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ ये मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले चुका था। लाठी-डंडे चलने से न केवल एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, बल्कि इलाके में तनाव का माहौल हो गया। इस दौरान मुखिया अमरनाथ सिंह को उग्र भीड़ से बचने के लिए खुद को कमरे में बंद कर छिपना पड़ा। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Tags:    

Similar News