बिहार : नदी तट पर एक साथ जलीं दो चिताएं, सड़क हादसे में गयी थी जान

Update: 2022-06-22 12:17 GMT

जनता से रिश्ता : नगर पंचायत गड़हनी के बिचली पट्टी में उस समय सबकी आंखें नम हो गईं, जब एक ही घर में एक साथ दो शव आये। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दोनों मृतक एक ही घर के दो भाइयों के दो लड़के थे। दोनो पढ़ाई करते थे। गड़हनी के बनास नदी तट पर दोनों के पिता ने मंगलवार की अहले सुबह मुखाग्नि दी तो उपस्थित अन्य लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतकों में गड़हनी के बिचली पट्टी निवासी भुनेश्वर साह के 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार और ददन साह के 13 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार शामिल हैं।

वहीं बाइक पर सवार दिनेश ने अपनी आंखों से दोनों भाइयों का मौत देख सदमे में है। घटना की जानकारी देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दिनेश का छोटा भाई था मृत मुकेश। बताया जा रहा है कि तीनों अपने रिश्तेदार के घर गड़हनी थाने के पहरपुर अपनी फूआ के घर गये थे। वहां अपने भाई की बारात लेकर संदेश शिव मंदिर में पहुंचे थे। फुफेरे भाई की शादी सम्पन्न कराकर लौटते समय दुर्घटना के शिकार हो गये। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच डंपर को जब्त कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर भेज दिया।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->