Bihar: ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत

Update: 2025-07-26 03:49 GMT
Biharबिहार: पटना के बाढ़ में एक सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बाढ़ शहरी सरमेरा मार्ग पर अमरपुर गांव की है। शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे।
इधर, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, घायल बच्ची अनीशा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि, पटना में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आठ वर्षीय अंजलि कुमारी और उसकी छोटी बहन अनीशा के रूप में हुई है।
Tags:    

Similar News