Bihar बिहार: सीवान के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से उसने भीड़भाड़ वाले इलाके में तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो वाहन बीच सड़क पर पलट गए। हादसे के कारण ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक चिल्लाकर लोगों को किनारे हटने की चेतावनी दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। \
घायलों को तुरंत सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे में शामिल तीनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टक्कर के बाद दो वाहन, एक ऑटो और एक पिकअप वैन सड़क पर पलट गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली और यातायात सामान्य कराया।
Tags: