Bihar बिहार: बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जयंतीपुर गांव निवासी ट्रक चालक सन्नी यादव (22) बुधवार की रात ट्रक में बालू लेकर टीपा गांव गया था। बालू उतारने के लिए ट्रक को हाइड्रोलिक मशीन से उठाया जा रहा था।
इसी दौरान हाइड्रोलिक मशीन खराब हो गई और सन्नी यादव की लोड के नीचे दबकर मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद कोहराम मच गया।