Bihar बिहार: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को नदी में तीन बच्चे लापता हो गए, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे रूपानी इलाके में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए थे, तभी वे तेज बहाव में बह गए। मधुबन थाना प्रभारी संजीव मौर ने कहा, "बच्चों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है, लेकिन वे अभी तक नहीं मिले हैं।
हमने तलाशी अभियान में सहायता के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को भी बुलाया है। एसडीआरएफ कल अभियान में शामिल होगी।" उन्होंने बताया कि बच्चों की पहचान अंजलि कुमारी (9), नंदनी कुमारी (10) और चमचम कुमार (6) के रूप में हुई है।