Bihar: तेल टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूरों की मौत

Update: 2025-08-17 01:39 GMT
Bihar बिहार: गयाजी जिले के गुरारू बाजार में शनिवार की शाम तेल टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह तेल गोदाम पिछले चार साल से बंद था और सफाई के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए। मृतकों की पहचान गुरारू के दशरथ बिगहा निवासी 20 वर्षीय छोटू कुमार, बारा गांव निवासी 25 वर्षीय सागर कुमार और बहबलपुर गांव निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के अनुसार, सोनू कुमार सबसे पहले टैंक में उतरा और बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर टैंक में उतरे, लेकिन दम घुटने से वे भी बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर पीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गुरारू बाजार में शव रखकर सड़क जाम कर दिया और उचित मुआवजे की मांग की। गुरारू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सड़क जाम हटाया। पुलिस और प्रशासन ने बताया कि तेल गोदाम पिछले चार साल से बंद था और हाल ही में इसे खरीदा गया था, जिसके बाद सफाई का काम चल रहा था। हादसे की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं और मामले में ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News