Bihar : दिनदहाड़े तीन बच्चों के अपहरण का आरोप,इलाके में दहशत

Update: 2026-02-22 01:52 GMT
Bihar बिहार: भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल जा रहे तीन बच्चों के अपहरण का आरोप लगाया गया है, जिसने इलाके में डर और चिंता का माहौल बना दिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, घोघा थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के तीन पुत्र रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए निकले थे।रास्ते में एक बुलेट बाइक और एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पास आकर रुकी। आरोप है कि गाड़ी में सवार लोगों ने बच्चों को बेहोश कर जबरन अपने साथ ले लिया।पीड़ित बच्चों में से राहुल कुमार ने बताया कि उसे रसलपुर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास एक घर में रखा गया था। राहुल ने कहा कि वहां अन्य बच्चे भी मौजूद थे। मौका पाकर राहुल ने किसी तरह वहां से भाग निकला और एक अन्य बच्चे को भी अपने साथ बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दिनदहाड़े हुई अपहरण की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। क्षेत्र के लोग भी इस घटना से चिंतित हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News