बिहार: प्रदेश में आज भी गरज के साथ बारिश के आसार, कोहरा भी बढ़ेगा, तापमान में भी आई गिरावट

बिहार में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश हुई।

Update: 2021-12-30 04:39 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान कई शहरों में 16 डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहर जैसी परिस्थतियां बन गई हैं।

बुधवार को राज्यभर में सीवान का जीरादेई सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर है। केवल अधिकतम तापमान में कमी आने से ठंड में यह बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को कुछ जिलों में ओले भी पड़े।
अगले 24 घंटे में कोहरे में बढ़ोतरी आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सूबे में बारिश की ऐसी स्थिति गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक बनी रहेगी। औरंगाबाद में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 37.4 मिमी बारिश हुई। अगले 24 घंटे तक सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और मधेपुरा में बारिश का अलर्ट है।
राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश व गरज की स्थिति बने रहने के आसार हैं। सारण, सीवान और फारबिसगंज छोड़कर राज्य के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राज्य भर अधिकतम तापमान में भारी कमी आई है।
बोधगया में बेमौसम बारिश से 150 भेड़ें मरीं
बोधगया में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण भेड़पालकों को बड़ा नुकसान हुआ है। मंगलवार की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण थाना क्षेत्र के महुडर गांव में अलग-अलग लोगों के 150 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई है।
Tags:    

Similar News

-->