Bihar: नदी में नहाने गई किशोरी की डूबकर मौत,परिजनों का बुरा हाल

Update: 2025-05-10 02:03 GMT
Biharबिहार: बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में सरयू नदी में स्नान करने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गैरतपुर गांव के छह किशोर सरयू नदी में स्नान करने गए थे. जहां सभी किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे. जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने पांच किशोरों को नदी के पानी से बाहर निकाला|
हादसे में गैरतपुर गांव निवासी लालबाबू महतो की पुत्री रिशु कुमारी (15) की नदी में डूबकर मौत हो गई. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है|
Tags:    

Similar News