बिहार : 3.87 लाख बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य

Update: 2022-06-19 11:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शहर के चदंवा स्थित शहरी सामुदायिक भवन में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को हुआ।

मौके पर डीडीसी हरिनारायण पासवान और सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने संयुक्त रुप से नवजात बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। मौके पर दोनों अधिकारियों ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि शून्य से पांच साल वाले सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग चाहिए। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा ने बताया, जिले मे पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए शून्य से पांच आयु वर्ग के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए घर से घर तक 1181 टीम को लगाया गया है। वहीं 117 ट्रांजिट टीम, 26 मोबाइल टीम,17 वन मैन टीम और 409 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। जिले में 4,92,423 घरों का भ्रमण करते हुए शून्य से पांच आयु वर्ग के लगभग 3,87,219 बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मौके पर एसएमसी कुमुद मिश्रा, नोडल पदाधिकारी आरा शहरी डॉ इरफान अहमद खान, बीएमसी मुक्तिनाथ तिवारी मौजूद थे।
सोर्स-hindustan



Tags:    

Similar News

-->