Bihar बिहार: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र से तीन नेपाली तस्करों को तीन किलोग्राम हशीश के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भिखनाठोरी के पिलर संख्या 433 के पास तीन नेपाली तस्करों को तीन किलोग्राम हशीश के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों तस्कर बाइक से नेपाल से भारत आ रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के परसा जिले के बुधनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर गाँव निवासी विष्णु मगर, सुन बहादुर और वरुण के रूप में हुई है। गिरफ्तार तीनों तस्करों को हशीश के साथ सहोदरा थाने को सौंप दिया गया है।