Bihar : स्कूल जा रहे छात्रों को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला

Update: 2025-06-26 00:52 GMT
Bihar बिहार: बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूल जा रहे साइकिल सवार दो छात्रों को कुचल दिया. इस हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, घटना गयाजी-पटना नेशनल हाईवे पर बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलागंज बाईपास के पास हुई. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र साइकिल से स्कूल जा रहे थे, तभी बेलागंज बाईपास के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल दिया|
इस हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|
Tags:    

Similar News