Bihar: गोली मारकर भाग रहे दो अपराधियों को लोगों ने पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला
Bihar बिहार: बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रविवार की रात दो किराना व्यवसायियों को गोली मारकर भाग रहे दो अपराधियों को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। किराना व्यवसायी को मारी गोली, भीड़ ने दोनों आरोपियों को मार डाला पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने सरदारगंज चौक स्थित थोक किराना व्यवसायी अभिषेक कुमार की दुकान पर धावा बोल दिया और लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने अभिषेक कुमार और उसके भाई पिंटू कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।
इस दौरान गोली मारकर भाग रहे दो अपराधियों को लोगों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। मृतक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।सूत्रों ने बताया कि दोनों घायल भाइयों को जिले के दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।