Bihar: ट्रेन में सफर कर रहे थे यात्री, अचानक मच गई चीख-पुकार

Update: 2025-07-25 06:58 GMT
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के छपरा जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या 6 पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। शव मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
राजकीय रेलवे पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे में शव देखकर इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News