Bihar: फंदे से लटकी महिला की लाश मिलने से हड़कंप

Update: 2025-08-23 05:35 GMT
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के अवतार नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला का फंदे से लटका शव बरामद किया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि प्रतापपुर गांव निवासी विकास राय की पत्नी नीतू कुमारी (24) के भाई सोनपुर थाना क्षेत्र के बदुरही गांव निवासी सत्येंद्र दास ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद उसके ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की नीयत से शव को रस्सी के सहारे छत से लटका दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। महिला के तीन बच्चे हैं। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Tags:    

Similar News