Bihar News: महिला ने अपने मासूम बच्चे के साथ नहर में कूदकर की आत्महत्या
Bihar News: बिहार के बेतिया जिले एक महिला ने अपने एक साल के बच्चे के साथ नहर में कूदकर जान दे दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, मामला जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में मुख्य तिरहुत नहर का है। बैरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य तिरहुत नहर से पुलिस ने सोमवार को एक महिला एवं एक बच्चे का शव बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मथौली के समीप तिरहुत मुख्य नहर में एक महिला और उसके आंचल से बांधकर रखे गए बच्चे के शव को देखकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बैरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के नागदहिया निवासी एस कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। पोस्टमाटर्म रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।