Bihar News: पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के दतियाना गांव के पास स्टेट हाईवे-2 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार विमल ठाकुर (50 वर्ष) को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के दतियाना गांव के पास स्टेट हाईवे-2 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आटा चक्की मजदूर विमल ठाकुर (50 वर्ष) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक का शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, विमल ठाकुर विक्रम के करसा इलाके के रहने वाले थे और आटा चक्की से काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दतियाना के पास एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया।
Tags: