Bihar News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार
Bihar News: गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने नेपाल के एक बड़े तस्कर को लग्जरी कार और 15 लाख रुपये और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल का एक बड़ा गांजा तस्कर नेपाली नंबर प्लेट लगी लग्जरी कार से करीब 70 किलो गांजा की खेप नेपाल पहुंचाने वाला है. जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और हरपुर थाने के विभिन्न इलाकों की घेराबंदी कर दी|
जिसके बाद पुलिस ने तस्कर को सैनिक रोड पर भागते वक्त धर दबोचा. उसकी पहचान नेपाल के परसा जिले के अर्जुन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस को इस तस्कर की काफी दिनों से तलाश थी. वहीं पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है|