Bihar News: आटा चक्की चलाते समय पट्टे में जैकेट फंसने से संचालक की दर्दनाक मौत

Update: 2026-01-15 04:08 GMT
Bihar News: मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में आटा चक्की संचालक की मौत हो गई। आटा चक्की के पट्टे यानी बेल्ट में जैकेट उलझ जाने से संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।मृतक की पहचान राघोपुर गांव निवासी स्वर्गीय विनोद सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय आटा चक्की चालू अवस्था में थी। धर्मेंद्र सिंह ने जैकेट पहन रखी थी, जिसकी चेन खुली हुई थी। इसी दौरान वह चक्की के पट्टे को बदलने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनका जैकेट बेल्ट में फंस गया।
जैकेट के पट्टे में उलझते ही धर्मेंद्र सिंह का हाथ कई टुकड़ों में कट गया। वहां मौजूद ग्राहक जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण संचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना अचानक था कि किसी को बचाव का मौका नहीं मिल सका।घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। चिरैया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Tags:    

Similar News