Bihar News: घर लौट रहे राजमिस्त्री की पेड़ से टकराकर मौत

Update: 2026-02-24 03:04 GMT
Bihar News: छपरा के मांझी-ताजपुर मुख्य सड़क पर डुमरी गांव के समीप रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत भभौली गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक बीन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक के भाई शामू बीन ने बताया कि अशोक छपरा शहर में राजमिस्त्री का काम करता था। वह प्रतिदिन की तरह रविवार देर रात भी मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान डुमरी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने उक्त बाइक को अशोक की ही बताया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। हालांकि, मामले में अब तक परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News