Bihar News: भीषण आग में फंसकर जिंदा जली मासूम

Update: 2025-02-26 03:23 GMT
Bihar News: आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो दिल को दहला देती हैं। आज एक ऐसी घटना घटी, जिसमें एक 12 वर्षीय बच्ची आग में फंस गई और घर में जलकर राख हो गई। वह तस्वीर दिल दहला देने वाली है, जिसे हम आपको नहीं दिखा सकते। सहरसा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में घर में सो रही एक बच्ची की जलकर मौत हो गई। घटना सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप वार्ड नंबर 11 की है।
मृत बच्ची की पहचान रंजीत ठाकुर की पुत्री मोनाक्षी कुमार (12) के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। सूचना मिलते ही सौर बाजार थाने से दमकल की गाड़ी भेजी गई। वहीं सहरसा से भी दमकल की गाड़ी भेजी गई। इस संबंध में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि अगलगी में एक बच्ची की मौत हो गई है।
Tags:    

Similar News