Bihar News: ट्रक और ऑटो के बीच सीधी टक्कर,कई लोगों की मरने की आशंका

Update: 2025-02-24 01:47 GMT
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात ट्रक और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस टक्कर में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे के वक्त ऑटो में करीब 10 लोग बैठे थे। टक्कर के बाद ट्रक और ऑटो दोनों सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गए। बताया जा रहा है कि सबसे पहले ऑटो गड्ढे में गिरा, जिससे वह ट्रक की चपेट में आ गया। मदद के लिए जुटे स्थानीय लोग इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मदद शुरू कर दी। साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खराट गांव के लोग प्रतिदिन पटना जाते हैं और वहां से देर रात लौटते हैं। पटना से लौटते समय यह हादसा हुआ। ऑटो और ट्रक में टक्कर
वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो ऑटो और ट्रक की टक्कर में दोनों सड़क किनारे पानी में जा गिरे। उन्होंने बताया कि ऑटो पर करीब 10 लोग सवार थे और वह ट्रक के नीचे पानी में दब गया। लोगों की मानें तो ऑटो में बैठे सभी लोगों के मरने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक नूरा बाजार के पास ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई। ऑटो में कई लोग बैठे थे जो कुचल गए। कितने लोग घायल हैं या मरे हैं, इसकी जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News