Bihar News: लड़की की निर्मम हत्या,गांव में हड़कंप

Update: 2025-04-26 05:42 GMT
Bihar News: गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बखरौर जद्दी गांव में 20 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई और उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार की शाम युवती का शव बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर तेजाब डाला गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। मृतका की पहचान बखरौर जद्दी गांव निवासी सुधा कुमारी के रूप में हुई है।
मृतका के पिता शिवदयाल ने बताया कि उनकी बेटी 21 अप्रैल की सुबह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद 23 अप्रैल को परिजनों ने बरौली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और तलाश में कोई तत्परता नहीं दिखाई। इसी बीच शक्ति की शाम गांव के लोगों को मैरेज हॉल के पीछे लीची के बगीचे के पास खेत में तेज बदबू महसूस हुई। परिजन मौके पर पहुंचे और जांच की तो सुधा का शव क्षत-विक्षत हालत में वहां पड़ा मिला। शव पर तेजाब डाला गया था, जिससे वह पूरी तरह
काला
पड़ गया था|
घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. वहीं शव मिलने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो शायद लड़की की जान बच सकती थी. लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे|
Tags:    

Similar News