Bihar News: गंगा नदी में कूदे 5 दोस्त, तेज धारा में हो गए लापता

Update: 2025-06-07 01:44 GMT
Bihar News: राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घाघा घाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान 2 लड़के तेज धारा में बह गए। डूबे लड़कों की पहचान आयुष कुमार और सुजल कुमार (17) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार (6 जून) दोपहर की है। पता चला है कि पांच दोस्त गंगा में नहाने आए थे। ये सभी बालू घाट के रहने वाले हैं। नहाते समय लड़के घाट के पास ऊंचाई से नदी में छलांग लगा रहे थे। इस दौरान आयुष और सुजल तेज धारा में बह गए। उनके तीन अन्य साथी नदी से निकलकर भाग गए। साथियों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही है। प्रशासन ने राजेंद्र सहनी के नेतृत्व में 13 गोताखोरों की टीम को लगाया है। एसडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी है। घटना की पुष्टि सुल्तानगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की है। सुजल के पिता संजय महतो ने बताया कि उनका बेटा पटना के जीएम रोड स्थित एक दवा दुकान में काम करता था। इस दिन बारिश के कारण वह दुकान पर नहीं गया था। लापता दोनों किशोरों की तलाश जारी है।
Tags:    

Similar News