Bihar Murder: बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। दरअसल, गुरुवार की रात दो दोस्तों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, इस भीषण घटना से पूरा इलाका दहल गया। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है। मृतकों की पहचान करण पोद्दार और शुभम मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags: