Bihar बिहार: बिहार के बांका से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर आ रही है. यहां पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने गुस्से में अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. वहीं, इस दर्दनाक घटना में तीनों की मौत हो गई. सास से हुआ था विवाद मिली जानकारी के अनुसार मामला चांदन प्रखंड के बिहई मोड़ का है. मृतकों की पहचान महिला सुजीता, उसके 5 वर्षीय बेटे और डेढ़ वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है|
बताया जा रहा है कि महिला का मंगलवार को किसी बात को लेकर अपनी सास से झगड़ा हुआ था. इसी बात पर महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया. महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई. आज यानी बुधवार को तीनों के शव कुएं से बरामद किए गए. इधर, मृतक महिला की सास घर से फरार है और पति मुंबई में काम करता है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Tags: