Bihar: ममेरी बहन की शादी में आई थी नाबालिग , तीन युवकों ने बनाया हवस का शिकार

Update: 2025-05-18 05:49 GMT
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले के गड़खा थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक की तलाश जारी है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सूचना मिली थी कि गड़खा थाने की एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पिरौना गांव निवासी आरोपी करण कुमार और संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ित नाबालिग लड़की को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आई थी। जहां तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
Tags:    

Similar News