Bihar बिहार: औरंगाबाद में गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहा एक 35 वर्षीय मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना फेसर थाना क्षेत्र के सिमरी गुमटी के पास हुई। मृतक की पहचान खुदवां थाना क्षेत्र के रघु बिगहा गांव निवासी जानकी सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र एक ठेकेदार के अधीन रेलवे ट्रैक पर काम कर रहा था। उसके साथ कई अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे।
अचानक एक ट्रेन आ गई, जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। सभी लोग ट्रैक छोड़कर भागने लगे। हड़बड़ाहट में जितेंद्र भी ट्रैक से उतरकर डाउन लाइन पर भाग गया। उसी समय एक और एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आ गया।