Bihar: बिजली ठीक करने के दौरान पोल से गिरकर मजदूर की मौत

Update: 2025-05-14 07:10 GMT
Bihar बिहार: बिहार के बेगूसराय से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर आई है. दरअसल, बिजली ठीक करने के दौरान एक मानव बल पोल से गिर गया और उसकी मौत हो गई. वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर चांदपुर में हुई. मृतक व्यक्ति की पहचान 31 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल कुमार बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था. इसी दौरान अचानक बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई|
जिससे पोल पर चढ़े राहुल को जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राहुल कुमार ने 6 महीने पहले ही मानव बल में काम करना शुरू किया था. वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने बेगूसराय-रोसड़ा एसएच 55 को जाम कर दिया और उचित मुआवजे की मांग की. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tags:    

Similar News