Bihar : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Update: 2025-06-28 13:36 GMT
Patna पटना : पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के नीमतल गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सिमरन वर्मा के रूप में हुई है।
मामले में पुलिस ने मृतका के पति राजू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिमरन की शादी करीब सात साल पहले रीति-रिवाज के साथ नीमतल गांव निवासी राजू वर्मा से हुई थी, जो खुसरूपुर में ज्वेलरी की दुकान चलाता है।
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही सिमरन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष 50 हजार रुपये नकद, एक पलंग और एक बड़ा टीवी की मांग कर रहा था। शादी के समय भी डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी दी गई थी।
Tags:    

Similar News