Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक यात्री बस यात्रियों को लेकर बनियापुर से जिला मुख्यालय आ रही थी|
इस दौरान एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस गड्ढे में पलट गई. सूत्रों ने बताया कि इस घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त करने के साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है|
Tags: