Biharबिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से गैंगरेप की एक घटना सामने आई है, जहां तीन दरिंदों ने नकली पिस्तौल दिखाकर एक युवती के साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए इस बारे में किसी को न बताने को कहा. घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार रात 2 बजे जब उसकी बेटी शौच के लिए निकली तो तीन दरिंदों ने उसे घर के बाहर पकड़ लिया और झाड़ियों में ले गए. वहां पिस्तौल का भय दिखाकर बेटी के साथ गैंगरेप किया और वीडियो भी बना लिया. बेटी किसी तरह घर आई और अपनी मां को सारी बात बताई|
बुधवार की सुबह पीड़िता और उसकी मां थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. इसके बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों राजा और मिथुन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है. पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की जो नकली निकली|