Bihar बिहार: खबर सहरसा जिले से है, जहां एक सीएनजी टेम्पो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर में टेम्पो चालक समेत 3 लोग घायल हो गए, जबकि एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मुरली गांव के पास की बताई जा रही है. इस मामले में बताया जा रहा है कि मधेपुरा जिले के बिशनपुर रतवारा थाना क्षेत्र के सोनामुखी मुरौत गांव के वार्ड 15 निवासी पवन शर्मा अपने 2 बच्चों और पत्नी के साथ सीएनजी टेम्पो से इलाज के लिए सहरसा जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रक और सीएनजी टेम्पो में जोरदार टक्कर हो गई|
टक्कर में माता-पिता और टेम्पो चालक बुरी तरह घायल हो गए. जहां उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया, वहीं 5 वर्षीय आरुषि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।