Bihar: स्टेशन प्लेटफॉर्म पर कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग घायल
Bihar बिहार: जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बना कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. बताया जाता है कि आज शुक्रवार की शाम कोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 का यात्री शेड अचानक गिर गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए|
सभी घायल दिहाड़ी मजदूर हैं जो काम के बाद अपने घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और इसी दौरान कंक्रीट का यात्री शेड गिर गया. घायलों में नरेंद्र कुमार, बुंदी यादव, नीतीश कुमार और सुबोध कुमार शामिल हैं. घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ एके नंदा ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है|