Bihar : बाढ़ के पानी में समाई 2 बहनों की जिंदगियां, मची हाहाकार

Update: 2025-10-06 05:04 GMT
Bihar बिहार: बिहार के पश्चिमी चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर में बाढ़ के पानी में बह जाने से दो बहनों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लड़की को बचा लिया गया।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियाँ मवेशियों के लिए चारा लेने एक साथ जा रही थीं, तभी टूटी सड़क पर बह रहे पानी के तेज बहाव में बह गईं। कड़ी मशक्कत के बाद दो बहनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान भवानीपुर निवासी शेख आलम की बेटियों रोबिन खातून (16) और रुबाना खातून (14) के रूप में हुई है। तीसरी, तैय्यब मियां की ग्यारह वर्षीय बेटी हुस्नेआरा खातून को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया।मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया के सरकारी अस्पताल भेज दिया।
Tags:    

Similar News