Bihar firing: नशे में धुत युवकों ने झगड़े के दौरान की फायरिंग, अफरा-तफरी

Update: 2026-01-07 04:22 GMT
Bihar firing: बाढ़ थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन गोलीबारी, मारपीट और अवैध शराब की बिक्री जैसी घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थिति यह है कि थाना क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट अब आम बात हो गई है, जबकि पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने के आरोप लग रहे हैं।अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए। स्थानीय निवासी मोहम्मद अहसान ने बताया कि कुछ युवक आपस में गाली-गलौज करते हुए उनके घर के पास से गुजर रहे थे।
इसी दौरान उनका छोटा बच्चा घर से बाहर निकल गया। जब वे और उनके भाई मोहम्मद इमरान बच्चे को घर के अंदर लाने के लिए बाहर आए, तो मनचले युवकों ने बिना किसी उकसावे के दोनों भाइयों पर फायरिंग शुरू कर दी।गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर जब ग्रामीण एकजुट हुए और अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े, तो आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि फायरिंग करने वाले युवक आसपास के ही रहने वाले हैं, फिलहाल पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे और एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Tags:    

Similar News