Bihar बिहार: बिहार के सीवान जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है, जहां एक महिला और उसके बेटे की जलने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के आंदर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आंदर बाजार स्थित एक घर में शनिवार की सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। इस घटना में एक महिला और उसके बेटे की जलने से मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान सरिता देवी (38) और उसके बेटे कमल (13) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Tags: