Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने आठ माह के बेटे की हत्या कर दी है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बसडीला गांव निवासी पंकज कुमार ने अपने बेटे (08 माह) को खाट पर पटक कर मार डाला और उसका गला भी घोंट दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने शव को गांव के पास से गुजर रही तेल नदी के पास एक गड्ढे में दफना दिया|
मामले में बच्चे की मां ने थाने में अपने पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जलालपुर के अंचलाधिकारी की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद मासूम बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।