बिहार : संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर बाप-बेटी की जमकर पिटाई

Update: 2022-06-18 08:16 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर में दोपहर संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर बाप-बेटी की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे दोनों जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में विष्णु नगर निवासी संजय यादव और उनकी पुत्री पूजा कुमारी है। संजय यादव ने बताया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर उनके छोटे भाई से ही कुछ महीनों से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार दोपहर उसी विवाद ने तूल पकड़ लिया।

इसे लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद उक्त छोटे भाई ने अपने परिवार वालों के साथ दोनों की पिटाई कर दी।
सोर्स-livehindustan




Tags:    

Similar News

-->