Bihar: दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ परिवार, 6 लोग घायल

Update: 2025-06-03 03:19 GMT
Bihar बिहार: बिहार के पश्चिमी चंपारण में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. दरअसल, एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस घटना में कार सवार 6 लोग घायल हो गए. सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं| मिली जानकारी के अनुसार, घटना बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर हरदिया चट्टी के पास हुई. घायलों की पहचान नौशाद अंसारी, मेहरू नेशा, शाहजहां खातून, शबरून नेशा, नसीबा खातून और रेहान अंसारी के रूप में हुई है|
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई. इस हादसे में कार सवार 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में नौशाद अंसारी और उनके बेटे रेहान की हालत गंभीर बताई जा रही है| इधर, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी|
Tags:    

Similar News