Bihar : ताड़ी का पैसा मांगने से नशेड़ी ने युवक को उतारा मौत के घाट

Update: 2026-02-06 07:12 GMT
Bihar : भागलपुर जिले में ताड़ी का पैसा मांगने पर नशेड़ी ने एक युवक को सीने में चाकू गोदकर हत्या कर दी। यह घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भीखनचक का है। मृतक की पहचान एतवारी चौधरी(30) के तौर पर की गई है। इस घटना में एतवारी चौधरी के भाई चुनना चौधरी, और भतीजा अंकित कुमार घायल हो गए।घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पोल में बांधकर पीटा। जिससे आरोपी भी बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी की पहचान उसी गांव के रहने वाले वासुकी मंडल के तौर पर की गई है, जिसे इलाज के भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपी की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही हैं।
घायल अंकित ने बताया कि वासुकी ताड़ी( नीरा) पीने के लिए आया था, ताड़ी पीने के बाद नशे में आकर उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस दौरान जब हम लोगों ने दोबारा उससे पैसे मांगा तो उसने कहा कि मैं इलाके का बॉस हूं, पैसा नहीं दूंगा और गाली-गलौज करने लगा। उसकी इस हरकत का जब हमने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। फिर लोगों ने समझा बुझाकर शांत करवाया, फिर वासुकी घर चला गया। इस घटना के कुछ देर बाद वह फिर दोबारा आया और गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट करने लगा, जिसका विरोध करने पर एतवारी चौधरी को उसने सीने में चाकू मार दिया। चाकू सीना को चीरते हुए पीठ से होकर निकल गया।
Tags:    

Similar News