Bihar: नशे की हालत में हंगामा कर रहे नशेड़ियों को छापेमारी के दौरान किया गया गिरफ्तार

Update: 2025-01-13 05:25 GMT
Bihar बिहार: बिहरा थाना पुलिस ने दुम्मा गांव में छापेमारी कर नशे की हालत में हंगामा कर रहे तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। बिहरा थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुम्मा गांव में बाहर से आए कुछ लोग नशा करके पार्टी में हंगामा कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नशे की हालत में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक मिथलेश कुमार, रोहित कुमार और चंदन कुमार दिघिया गांव के रहने वाले हैं जिन्हें पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News